फर्जी गन लाइसैंस का मामला, Jammu Police ने किया ये खुलासा

Edited By Neetu Bala, Updated: 29 Jul, 2024 06:15 PM

fake gun license case jammu police made this disclosure

पुलिस ने सतवारी के गाडीगढ़ के रहने वाले गन हाउस संचालक के पास से 435 फर्जी गन लाइसेंस बरामद किए हैं।

जम्मू ( रविंदर ) : जम्मू पुलिस ने फर्जी गन लाइसेंस रैकेट का पर्दाफाश किया है। सतवारी के गाडीगढ़ के रहने वाले गन हाउस संचालक के पास से 435 फर्जी गन लाइसेंस बरामद किए हैं। मामले की जांच के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। ये लाइसेंस देश के विभिन्न राज्यों में रहने वाले लोगों के नाम पर बनाए गए हैं। मामले की जांच के लिए गठित कुछ टीमों को प्रदेश के बाहर भी भेजने की तैयारी है। माना जा रहा है कि इतना बड़ा फर्जीवाड़ा किसी अकेले शख्स का काम नहीं हो सकता। पुलिस फर्जी लाइसेंस बनाने के उद्देश्य का भी पता लगा रही है। गाडीगढ़ में गनहाउस संचालक तीर्थ सिंह के निर्माणाधीन घर पर छापा मारा गया। इस दौरान वहां पर एक बैग में 435 फर्जी लाइसेंस मिले। बताया जा रहा है कि तीर्थ सिंह का करण नगर गाड़ीगढ़ और कुंजवानी में गन हाउस है।

ये भी पढ़ेंः Breaking News: सोपोर में रहस्यमयी विस्फोट में चार लोगों की मौत

इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है। कई सरकारी अफसरों के नाम इसमें शामिल हैं। राजस्थान जैसे राज्यों में पूर्व सैनिकों को फर्जी रूप से लाइसेंस दिए जा चुके हैं। इसी कारण से प्रदेश में गन लाइसेंसों के निर्माण पर प्रतिबंध लगा हुआ है। तीर्थ सिंह के विभिन्न संपर्कों का पता लगाने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पुख्ता सूचना के आधार पर गाडीगढ़ हावर्ड कालेज के नजदीक छापा मारा गया था। आरोपी का पिछला रिकार्ड भी चेक किया जा रहा है। वहीं आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ेंः J&K में आतंकी हमलों के पीछे पाकिस्तानी सेना के SSG कमांडो का हाथ: पूर्व पुलिस प्रमुख

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!