Edited By Sunita sarangal, Updated: 29 Jun, 2026 10:26 AM

सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए पाकिस्तानी नागरिक से सुरक्षा एजेंसियां गहन पूछताछ कर रही हैं...
पुंछ(धनुज शर्मा): पुंछ जिले के मेंढर उपमंडल के बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा पार कर भारतीय सीमा में अवैध रूप से प्रवेश करने वाले एक 31 वर्षीय पाकिस्तानी नागरिक को भारतीय सेना ने गिरफ्तार कर लिया।
प्रारंभिक पूछताछ में उसकी पहचान रियाज़ खान, पुत्र वज़ीर ज़ादा, निवासी गांव स्पिन काना, राजाल, खैबर पख्तूनख्वा (पाकिस्तान) के रूप में हुई है। अधिकारियों के अनुसार, उसे भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने के तुरंत बाद हिरासत में ले लिया गया।
सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए पाकिस्तानी नागरिक से सुरक्षा एजेंसियां गहन पूछताछ कर रही हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसके भारतीय सीमा में प्रवेश का उद्देश्य क्या था और क्या उसका किसी व्यक्ति या नेटवर्क से संपर्क स्थापित करने का इरादा था। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
गौरतलब है कि जून महीने में पुंछ जिले में यह तीसरी ऐसी घटना है। इससे पहले 26 जून को गुलपुर सेक्टर से एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया गया था, जबकि 9 जून को भी एक अन्य पाकिस्तानी नागरिक को सीमा पार करते हुए पकड़ा गया था। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं और सीमा क्षेत्रों में निगरानी और कड़ी कर दी गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here