Edited By Sunita sarangal, Updated: 26 Jun, 2026 10:49 AM

जम्मू पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (जे.पी.डी.सी.एल.) ने आवश्यक रखरखाव और तकनीकी कार्यों के चलते 27 और 28 जून को जम्मू संभाग के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहने की सूचना जारी की है।
जम्मू डेस्क(तनवीर सिंह): जम्मू पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (जे.पी.डी.सी.एल.) ने आवश्यक रखरखाव और तकनीकी कार्यों के चलते 27 और 28 जून को जम्मू संभाग के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहने की सूचना जारी की है।
मुख्य अभियंता (वितरण) कार्यालय द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार 320 एम.वी.ए. 220/132/66 के.वी. ग्रिड स्टेशन हीरानगर पर 220 के.वी. बसबार, 132 के.वी. हीरानगर-सांबा-बड़ी ब्राहम्णा – I और II डी/सी/टी/एल, 132 के.वी. हीरानगर-कठुआ – I और II डी/सी/टी/एल, 132 के.वी. हीरानगर-मनवाल– I और II डी/सी/टी/एल, 220 के.वी. सांबा (जटवाल)-हीरानगर सर्किट– I और II, 220 के.वी. सरना-हीरानगर एस/सी/टी/एल, 220 के.वी. बिश्नाह-हीरानगर एस/सी ट्रांसमिशन लाइन और 132 के.वी. हीरानगर-सेवा सर्किट– I और II डी/सी/टी/एल लाइनों पर 28 जून को सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इसके चलते कठुआ, महानपुर, सेवा, HEP, सांबा, बिलावर, घट्टी, दयालचक हीरानगर और आसपास के इलाकों में और रेलवे ट्रैक्शन सप्लाई मनवाल में बिजली बंद रहेगी।
33 के.वी. डेडपाथ- II लाइन पर 27 जून को सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इसके चलते छतरू, मुगलमैदान, इखाला, दच्छन और आसपास के इलाकों में बिजली बंद रहेगी। इसके अलावा 66 के.वी. बसंतपुर टैप लाइन पर 28 जून को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इसके चलते धन्ना, ठेन, RTIC, बसंतपुर, MES लखनपुर और आसपास के इलाकों में और रेलवे ट्रैक्शन सप्लाई मनवाल में बिजली बंद रहेगी।
वहीं 33 के.वी. एयरफोर्स, DIC और उधमपुर- II लाइन पर 27 जून को सुबह 6 बजे से सुबह 10 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इसके चलते बट्टल बल्लियां, इंडस्ट्रियल एस्टेट रथियां, मल्हार, शक्ति नगर, धार रोड, पाइन विला, DC ऑफिस और आसपास के इलाकों में बिजली बंद रहेगी। इसके साथ ही 33 के.वी. जानीपुर-शीतली लाइन और सिधारा-शीतली लाइन पर 27 जून को शाम 4 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इसके चलते शीतली, सिधारा के इलाके, बमयाल, MES नगरोटा, PHE शीतली और आसपास के इलाकों में बिजली बंद रहेगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here