Jammu वालों Be Alert! मौसम विभाग ने बाढ़ और Landslide की दी चेतावनी

Edited By Sunita sarangal, Updated: 06 Jul, 2026 12:57 PM

jammu flood and landslide alert

जरूरी काम से ही घर से निकलें और मौसम अपडेट पर नजर रखें।

जम्मू(रोशनी): जम्मू संभाग में सोमवार सुबह तड़के झमाझम मूसलाधार बारिश हुई। बारिश रुकने के बाद भी आसमान में घने बादल छाए रहे। दिनभर धूप-छांव का खेल चलता रहा।

जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने 6 जुलाई से 8 जुलाई तक जम्मू संभाग के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ इलाकों में मध्यम से भारी बारिश/थंडरशावर होने की संभावना है। बारिश ज्यादातर दोपहर, देर शाम, रात और सुबह के समय तेज हो सकती है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 6-8 जुलाई के बीच चिनाब घाटी और पीर पंजाल रेंज के संवेदनशील इलाकों में भारी बारिश से अचानक बाढ़, लैंडस्लाइड और मडस्लाइड का खतरा है। आम जनता को सलाह दी गई है कि नालों, खड्डों और लैंडस्लाइड वाले क्षेत्रों से दूर रहें। बारिश कभी भी तेज हो सकती है। जरूरी काम से ही घर से निकलें और मौसम अपडेट पर नजर रखें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!