Edited By Neetu Bala, Updated: 09 Jul, 2026 02:54 PM

श्री अमरनाथ यात्रा पर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने 'अमर-बंदू' टीम की तैनाती की है।
कश्मीर ( तनवीर ) : श्री अमरनाथ यात्रा पर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने 'अमर-बंदू' टीम की तैनाती की है। यात्रा मार्ग पर तैनात यह विशेष सहायता दल श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल मदद उपलब्ध कराएगा। खासकर बुजुर्गों, दिव्यांगों, महिलाओं और बच्चों को यात्रा के दौरान विशेष सहयोग दिया जाएगा, ताकि उनकी यात्रा सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक बन सके।
जम्मू-कश्मीर में जारी श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सहायता के लिए प्रशासन की ओर से 'अमर-बंदू' टीम को तैनात किया गया है। यह टीम यात्रा मार्ग पर लगातार मौजूद रहकर श्रद्धालुओं को हर संभव सहायता प्रदान करेगी। यदि किसी बुजुर्ग श्रद्धालु को चलने-फिरने में कठिनाई होती है या किसी बच्चे को सुरक्षित एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने की आवश्यकता होती है, तो अमर-बंदू टीम तुरंत सहायता उपलब्ध कराएगी। जरूरत पड़ने पर टीम व्हीलचेयर की व्यवस्था कराने में भी मदद करेगी, जिससे बुजुर्ग और दिव्यांग श्रद्धालुओं को राहत मिल सके।
अमर-बंदू की पहचान पुलिस वर्दी के साथ पहनी गई नीले रंग की विशेष जैकेट से की जा सकती है। यह टीम पूरे यात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर तैनात रहेगी और 24 घंटे श्रद्धालुओं की सहायता के लिए तैयार रहेगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here