Edited By Sunita sarangal, Updated: 27 Jun, 2026 12:11 PM

पुलिस के अनुसार चोरी की शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जम्मू(निश्चय): छन्नी थाना क्षेत्र में एक दुकान में हुई लाखों रुपए की चोरी के मामले का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दुकान के एक कर्मचारी सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1.10 लाख रुपए नकद और चोरी की 5 एल.ई.डी. लाइटें बरामद की हैं।
पुलिस के अनुसार चोरी की शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर दुकान के एक कर्मचारी को हिरासत में लिया।
पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए अपने 2 साथियों के नाम भी उजागर कर दिए। इसके बाद पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धर्मेंद्र कुमार (दुकान कर्मी), मनीश कुमार और सागर कुमार के रूप में हुई है। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की 5 एल.ई.डी. लाइटें और 1,10,000 रुपए नकद बरामद कर लिए हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here