Edited By Subhash Kapoor, Updated: 08 Jul, 2026 06:42 PM

राजौरी में पिछले करीब 2 घंटों से लगातार भारी बारिश हो रही है। बारिश के चलते नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
राजौरी (अमित शर्मा) : राजौरी में पिछले करीब 2 घंटों से लगातार भारी बारिश हो रही है। बारिश के चलते नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन/स्थानीय लोगों की ओर से नदी-नालों के पास रहने वाले लोगों से अपील की गई है कि वे नदी, नाले और पानी के तेज बहाव वाले क्षेत्रों के पास न जाएं। पहाड़ी इलाकों में भी लगातार बारिश जारी है, जिससे भूस्खलन और अचानक पानी बढ़ने का खतरा बना हुआ है। सभी लोग सतर्क रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें।