Edited By Subhash Kapoor, Updated: 08 Jul, 2026 07:59 PM
जम्मू में कल बिजली कट लगने की सूचना है। बताया जा रहा है कि जम्मू पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (JPDCL) ने 9 जुलाई को रखरखाव और बिजली लाइनों से जुड़े विभिन्न कार्यों के चलते जम्मू संभाग के कई इलाकों में निर्धारित बिजली कटौती (Power Shutdown)...
जम्मू (तनवीर): जम्मू में कल बिजली कट लगने की सूचना है। बताया जा रहा है कि जम्मू पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (JPDCL) ने 9 जुलाई को रखरखाव और बिजली लाइनों से जुड़े विभिन्न कार्यों के चलते जम्मू संभाग के कई इलाकों में निर्धारित बिजली कटौती (Power Shutdown) की घोषणा की है। विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार अलग-अलग फीडरों पर निर्धारित समय के दौरान बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली बंद
सुबह 6:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
नई बस्ती, गजांसू और आसपास के क्षेत्र।
सुबह 6:00 बजे से 10:00 बजे तक
छठा मिल, छठा पिंड, बृज नगर, SKUAST, छठा भौर और आसपास के इलाके।
लोअर गडीगढ़, धाराप, इंद्रानगर, सुदान हार्ट केयर, एयरपोर्ट और आसपास के क्षेत्र।
सुबह 6:00 बजे से 11:00 बजे तक
चकरोई, पिंडी, हंसा, सतराइयां, फ्लोरा, बीओपी, टांडा, किरपिंड, सीड फार्म, पेपर मिल, डबलेहार, बड्याल, चौवाला और आसपास के इलाके।
चकरोई, पिंडी, फ्लोरा, बीओपी, किरपिंड और आसपास के क्षेत्र।
सुबह 6:00 बजे से 9:00 बजे तक
उधमपुर शहर, आर्मी क्षेत्र, एयरफोर्स, चेनानी, एमईएस, डिब्बर और डीआईसी (बट्टल बल्लियां) क्षेत्र।
बिजली बंद क्यों रहेगी?
JPDCL के अनुसार 33 केवी लाइनों के शिफ्टिंग कार्य, प्रिवेंटिव मेंटेनेंस, पेड़ों की शाखाओं की कटाई, पोल खड़े करने, कंडक्टर स्ट्रिंगिंग और क्षतिग्रस्त जम्पर व क्लैम्प बदलने जैसे तकनीकी कार्य किए जाएंगे। मौसम अनुकूल रहने पर ही यह कार्य पूरे किए जाएंगे।
