Edited By Sunita sarangal, Updated: 04 Jul, 2026 01:16 PM

अधिकारियों के अनुसार श्रद्धालुओं को 126 वाहनों के दो काफिलों में सुबह 3 बजे से 3:30 बजे के बीच रवाना किया गया।
जम्मू(संजीव दुबे/तनवीर): श्री अमरनाथ यात्रा के लिए शनिवार तड़के श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भगवती नगर आधार शिविर से कश्मीर के लिए रवाना हुआ। इस जत्थे में कुल 4,812 श्रद्धालु शामिल हैं, जिनमें 966 महिलाएं, 244 साधु और 157 साध्वियां भी शामिल हैं।
अधिकारियों के अनुसार श्रद्धालुओं को 126 वाहनों के दो काफिलों में सुबह 3 बजे से 3:30 बजे के बीच रवाना किया गया। इनमें से 2,771 श्रद्धालु पहलगाम आधार शिविर के लिए रवाना हुए, जिनमें 542 महिलाएं और 6 बच्चे शामिल हैं। वहीं शेष 2,041 श्रद्धालु बालटाल मार्ग से यात्रा करेंगे, जिनमें 424 महिलाएं और 5 बच्चे शामिल हैं।
गौरतलब है कि 57 दिनों तक चलने वाली वार्षिक श्री अमरनाथ यात्रा शुक्रवार से पहलगाम (अनंतनाग) और बालटाल (गांदरबल) मार्गों से शुरू हुई थी। यात्रा के पहले ही दिन 12,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने समुद्र तल से 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here