Doda में 48 घंटों में तीसरी तबाही, Cloudburst से सड़कें मलबे में दबीं

Edited By Sunita sarangal, Updated: 07 Jul, 2026 01:54 PM

doda cloudburst update

जानकारी के अनुसार ठाठरी पुलिस स्टेशन के पास जीरो पॉइंट पर सड़क बहाली का कार्य शुरू कर दिया गया है।

जम्मू(अमित शर्मा/दिनेश ठाकुर): डोडा जिले के ठाठरी क्षेत्र में बादल फटने के बाद अचानक आई बाढ़ और मलबे ने भारी नुकसान पहुंचाया। फ्लैश फ्लड का असर ठाठरी के मुख्य बाजार और जामिया मस्जिद क्षेत्र में देखने को मिला, जहां बड़ी मात्रा में मलबा और पानी सड़क पर आ गया। इस घटना के चलते NHW-244 पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया है।

जानकारी के अनुसार ठाठरी पुलिस स्टेशन के पास जीरो पॉइंट पर सड़क बहाली का कार्य शुरू कर दिया गया है। वहीं आर्मी कैंप के नजदीक भी सड़क पर भारी मलबा और कीचड़ जमा हो गया है, जिससे वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। मलबा कई घरों में घुस गया है और कुछ वाहनों के क्षतिग्रस्त होने की भी सूचना है। राहत की बात यह है कि अभी तक किसी भी तरह के जानी नुकसान की खबर नहीं है।

जामिया मस्जिद क्षेत्र में स्थानीय लोगों द्वारा बहाली कार्य शुरू करने की अनुमति नहीं दी जा रही है। स्थानीय लोग फ्लैश फ्लड से हुए नुकसान के लिए मुआवजे की मांग कर रहे हैं। मौके पर ADC डोडा और SDM ठाठरी मौजूद हैं और स्थानीय लोगों से बातचीत कर समस्या का समाधान निकालने का प्रयास कर रहे हैं।

प्रशासन के अनुसार बहाली कार्य पूरी तरह शुरू होने के बाद सड़क से मलबा हटाने में करीब 5 से 6 घंटे का समय लग सकता है। लोगों से अपील की गई है कि वे प्रभावित क्षेत्र में अनावश्यक आवाजाही से बचें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!