Edited By Neetu Bala, Updated: 09 Jul, 2026 08:14 PM

नारेबाजी के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारी को कार्यक्रम स्थल से बाहर निकाल दिया।
हीरानगर ( लोकेश ) : हीरानगर में उपमुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी की जनसभा के दौरान उस समय हंगामा हो गया, जब एडवोकेट केतन कुमार ने जम्मू में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLU) की स्थापना की मांग को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी।
स्टेटहुड की मांग को लेकर आयोजित जनसभा में उपमुख्यमंत्री के संबोधन के दौरान एडवोकेट केतन कुमार ने NLU की मांग संबंधी पर्चे लहराते हुए सवाल उठाया कि सरकार ने जम्मू में NLU खोलने का वादा किया था, लेकिन अब तक इसे पूरा क्यों नहीं किया गया।
नारेबाजी के बाद पुलिस ने उन्हें कार्यक्रम स्थल से बाहर निकाल दिया। इसके बाद उन्होंने बाहर सड़क पर प्रदर्शन करते हुए कहा कि जब तक जम्मू में NLU की स्थापना नहीं होती, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here