Amarnath Yatra दौरान Facial Recognition System ने बजाया अलर्ट, आतंकियों के 3 मददगार Arrest
Edited By Sunita sarangal, Updated: 08 Jul, 2026 02:07 PM

एक अधिकारी ने बताया कि जब ये तीनों लोग सरबल से गुजरे तो FRS ने पुलिस को अलर्ट कर दिया
अनंतनाग(मीर आफताब): पुलिस ने बुधवार को बताया कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के सरबल इलाके में तीन ओवर-ग्राउंड वर्कर्स (OGWs) को गिरफ्तार करने में अमरनाथ यात्रा के लिए लगाए गए फेशियल रिकग्निशन सिस्टम (FRS) ने मदद की।
एक अधिकारी ने बताया कि जब ये तीनों लोग सरबल से गुजरे तो FRS ने पुलिस को अलर्ट कर दिया, जिसके बाद उन्हें रोका गया और उनकी पहचान की पुष्टि की गई। उन्होंने कहा कि तीनों को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here