Amarnath Yatra दौरान गुजरात के एक तीर्थयात्री की मौत, बाबा बर्फानी के दर्शन कर लौट रहे थे वापिस
Edited By Sunita sarangal, Updated: 09 Jul, 2026 11:38 AM

जानकारी के अनुसार रमन भाई बालटाल रूट से पवित्र यात्रा पूरी करके लौटते समय आज सुबह डुमेल में मृत पाए गए।
जम्मू डेस्क (दिनेश ठाकुर): अमरनाथ यात्रा दौरान बाबा बर्फानी के दर्शन कर लौट रहे तीर्थयात्री की मौत होने की सूचना मिली है। मृतक तीर्थयात्री की पहचान रमन भाई दानजी भाई पटेल (62) पुत्र दानजी भाई निवासी गुजरात के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार रमन भाई बालटाल रूट से पवित्र यात्रा पूरी करके लौटते समय आज सुबह डुमेल में मृत पाए गए। मृतक ने बालटाल रूट से यात्रा शुरू की थी और कल बुधवार को दर्शन पूरे किए थे। वहीं एम्बुलेंस ड्राइवर हिलाल अहमद शव को आज सुबह लगभग 7:45 बजे बेस कैंप हॉस्पिटल (BCH), बालटाल लाए। इसके बाद आगे की कानूनी और मेडिकल औपचारिकताओं के लिए शव को प्राइमरी हेल्थ सेंटर (PHC), सोनमर्ग भेजा गया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
Related Story

GMC राजौरी में प्रसव के दौरान मौ*त का मामला... अस्पताल पर लगे गम्भीर आरोप

युवक की संदिग्ध मौत का मामला गरमाया, SP ने दिए जांच के आदेश

हिरासत में युवक की संदिग्ध मौत का मामला गरमाया, रातभर सड़क पर बैठे रहे परिजन

Poonch में Hit-and-Run, बाइक सवार युवक की मौके पर मौत

RS Pura में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों ने पुलिस पर लगाए आरोप

GMC राजौरी में नवजात की मौत का मामला, FIR दर्ज... जांच शुरू

Jammu में दिखेगा आस्था का महासंगम, 11 हजार महिलाओं की भागीदारी से निकलेगी कलश यात्रा

Reasi जा रही मैटाडोर का अचानक टायर Blast, दर्दनाक हादसे में 2 की मौत; कई घायल

Rajouri : घर में सो रही थीं बच्चियां, बिस्तर पर चढ़े सांप ने डंसा, दोनों बहनों की दर्दनाक मौत

Rajouri में काले रंग की ऑल्टो कार ने बच्ची को मारी टक्कर, अस्पताल में लड़ रही जिंदगी-मौत की जंग