इस साल Amarnath Yatra तोड़ रही सारे रिकॉर्ड, छठे जत्थे में 8 हजार से अधिक श्रद्धालु रवाना

Edited By Sunita sarangal, Updated: 08 Jul, 2026 11:21 AM

amarnath yatra 2026 breaks last records

अधिकारियों के अनुसार, बालटाल मार्ग के लिए 3,989 श्रद्धालु सुबह 3.35 बजे 181 वाहनों में रवाना हुए

जम्मू(सतीश): पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा 2026 लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। मंगलवार को यात्रा के छठे जत्थे में अब तक की सबसे बड़ी संख्या में 8,815 श्रद्धालु जम्मू स्थित भगवती नगर यात्री निवास से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कश्मीर के लिए रवाना हुए। श्रद्धालुओं को बालटाल और पहलगाम के आधार शिविरों तक पहुंचाने के लिए 363 वाहनों का काफिला तैनात किया गया। अधिकारियों ने बताया कि यात्रा के पहले चार दिनों में ही 86 हजार से अधिक श्रद्धालु पवित्र अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं, जिससे इस वर्ष यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है।

अधिकारियों के अनुसार, बालटाल मार्ग के लिए 3,989 श्रद्धालु सुबह 3.35 बजे 181 वाहनों में रवाना हुए, जबकि पारंपरिक पहलगाम मार्ग के लिए 4,826 श्रद्धालु सुबह 4.08 बजे 182 वाहनों के काफिले के साथ निकले। छठे जत्थे में 5,831 पुरुष, 2,193 महिलाएं, 30 बच्चे, 598 साधु, 131 साध्वियां, एक बाल साधु तथा 31 विदेशी पुरुष श्रद्धालु शामिल रहे। यात्रा के इस जत्थे में 172 बसें, 58 मीडियम मोटर व्हीकल (एम.एम.वी.), 130 लाइट मोटर व्हीकल (एल.एम.वी.) व तीन दोपहिया वाहन शामिल रहे। प्रशासन ने पूरी यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बहु-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। मार्ग पर सुरक्षा बलों की तैनाती, चिकित्सा सुविधाएं, यातायात प्रबंधन और अन्य आवश्यक सेवाओं की व्यापक व्यवस्था की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

गौरतलब है कि 57 दिनों तक चलने वाली श्री अमरनाथ जी यात्रा का शुभारंभ 3 जुलाई को हुआ था और इसका समापन 28 अगस्त को होगा। दक्षिण कश्मीर हिमालय में समुद्र तल से लगभग 3,888 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा में प्राकृतिक रूप से बनने वाले हिम शिवलिंग के दर्शन के लिए देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु हर वर्ष पहुंचते हैं। इस वर्ष भी श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड संख्या यात्रा की लोकप्रियता और धार्मिक आस्था का प्रमाण मानी जा रही है। श्रद्धालुओं में बढ़ता जोश व उत्साह का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस वर्र्ष रिकार्ड संख्या में श्रद्धालु बिना पंजीकरण के भी पहुंच रहे हैं और तत्काल पंजीकरण करा रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!