Jammu Kashmir: पूर्व डिप्टी CM की पत्नी नेशनल कॉन्फ्रेंस में शामिल

Edited By Sunita sarangal, Updated: 08 Jul, 2026 02:32 PM

former ddc baramulla safina beigh joins national conference

सफीना के पार्टी में शामिल होने को बारामूला जिले में नेशनल कॉन्फ्रेंस के लिए एक बड़ी मजबूती के तौर पर देखा जा रहा है

श्रीनगर(मीर आफताब): बारामूला जिला विकास परिषद की पूर्व चेयरपर्सन और PDP के सह-संस्थापक व जम्मू-कश्मीर के पूर्व डिप्टी CM मुजफ्फर हुसैन बेग की पत्नी सफीना बेग बुधवार को पार्टी के मुख्यालय में नेशनल कॉन्फ्रेंस में शामिल हो गईं।

अपने समर्थकों के साथ आईं सफीना, नेशनल कांफ्रेंस अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, ग्रामीण विकास मंत्री जावेद अहमद डार और वरिष्ठ नेताओं अली मुहम्मद सागर, चौधरी मुहम्मद रमज़ान व अन्य की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुईं।

सफीना के पार्टी में शामिल होने को बारामूला जिले में नेशनल कॉन्फ्रेंस के लिए एक बड़ी मजबूती के तौर पर देखा जा रहा है, जहां पार्टी ने 2024 के चुनाव में 7 में से 6 विधानसभा सीटें जीती थीं। सफीना के पति मुजफ्फर हुसैन बेग, जो PDP के संस्थापकों में से एक थे, ने PDP-कांग्रेस गठबंधन सरकार में डिप्टी CM के तौर पर काम किया था, जब गुलाम नबी आजाद इस गठबंधन का नेतृत्व कर रहे थे।

मुजफ्फर बेग ने 2002 और 2008 में बारामूला से विधानसभा चुनाव और 2014 में बारामूला संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव जीता था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!