जम्मू-कश्मीर में चिट्टे की सप्लाई का भंडाफोड़, पंजाब से जुड़े तार

Edited By VANSH Sharma, Updated: 24 Feb, 2026 09:12 PM

chitta supply racket busted in jammu and kashmir links to punjab

कश्मीर में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नार्कोटिक टास्क फोर्स कश्मीर (एएनटीएफ) ने पंजाब के दो कथित ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है।

जम्मू-कश्मीर डेस्क: कश्मीर में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नार्कोटिक टास्क फोर्स कश्मीर (एएनटीएफ) ने पंजाब के दो कथित ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को अलग-अलग ऑपरेशन में पकड़ा गया और इनके पास से कुल 79 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार पहली कार्रवाई श्रीनगर के गंगबुग इलाके में की गई। खुफिया सूचना के आधार पर टीम ने अजय कुमार (पुत्र जोगिंदर, निवासी मुस्तफाबाद जट्टन, गुरदासपुर, पंजाब) को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 42 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी यह नशा पंजाब से लाकर स्थानीय स्तर पर बेचने की तैयारी कर रहा था। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8 और 21 के तहत एफआईआर नंबर 02/2026 दर्ज की गई है।

दूसरी कार्रवाई बडगाम जिले में की गई। यहां पुलिस ने जोन महीस (पुत्र बलविंदर मसीह, निवासी मुस्तफाबाद जट्टन, गुरदासपुर) को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 37 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस संबंध में एफआईआर नंबर 03/2026 दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक दोनों गिरफ्तारियां अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी से जुड़ी पुख्ता जानकारी के आधार पर की गई हैं। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!