जम्मू-कश्मीर के इस इलाके में तेंदुए ने फैलाई दहशत, प्रशासन ने लिया त्वरित Action

Edited By VANSH Sharma, Updated: 11 Feb, 2026 07:14 PM

leopard spreads terror in this area of  jammu and kashmir

जिससे वहां भीड़ लग गई और लोगों में डर का माहौल बन गया।

शोपियां (मीर आफताब): जिले के तुर्कवांगम गांव में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुआ गांव के अंदर एक ऊंचे पेड़ पर बैठा दिखाई दिया। तेंदुए को देखने के लिए आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे वहां भीड़ लग गई और लोगों में डर का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, तेंदुए को दिन के समय सबसे पहले कुछ स्थानीय लोगों ने देखा। देखते ही देखते खबर पूरे इलाके में फैल गई और हजारों लोग उसे देखने के लिए जमा हो गए। भीड़ बढ़ने से लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता भी बढ़ गई।

सूचना मिलते ही वाइल्डलाइफ विभाग की टीम पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने तुरंत इलाके को घेर लिया और लोगों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की। इसके बाद बचाव अभियान शुरू किया गया।

PunjabKesari

कुछ समय की मशक्कत के बाद प्रशिक्षित विशेषज्ञों ने तेंदुए को सुरक्षित तरीके से बेहोश कर लिया और उसे सावधानीपूर्वक पेड़ से नीचे उतारा गया। इस पूरी कार्रवाई के दौरान न तो तेंदुए को कोई चोट लगी और न ही किसी स्थानीय व्यक्ति को नुकसान पहुंचा।

अधिकारियों ने बताया कि तेंदुए की जरूरी मेडिकल जांच की जाएगी। सभी सुरक्षा प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया जाएगा।

प्रशासन ने जंगल के पास रहने वाले लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी जंगली जानवर की जानकारी तुरंत वाइल्डलाइफ विभाग को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई करके इंसान और जानवर के बीच टकराव से बचा जा सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!