पुलवामा हमले की बरसी से पहले जम्मू-कश्मीर में High Alert! बड़े आतंकी हमले की आशंका

Edited By VANSH Sharma, Updated: 12 Feb, 2026 04:43 PM

jammu and kashmir on high alert ahead of pulwama attack anniversary

पुलवामा आतंकी हमले की बरसी से पहले जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियों ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

श्रीनगर (मीर आफताब): पुलवामा आतंकी हमले की बरसी से पहले जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियों ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। खुफिया इनपुट के मुताबिक, आतंकी संगठन इन तारीखों के आसपास किसी बड़े हमले की कोशिश कर सकते हैं।

PunjabKesari

सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम को अहम सरकारी इमारतों, भीड़भाड़ वाले बाज़ारों और सुरक्षा बलों के काफिलों पर खास नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही पूरे इलाके में चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है।

PunjabKesari

पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त नाके लगा रही हैं और आने-जाने वाले लोगों की सख्ती से जांच की जा रही है। सुरक्षा इंतजाम पहले से ज्यादा मजबूत कर दिए गए हैं ताकि किसी भी साजिश को समय रहते नाकाम किया जा सके।

PunjabKesari

अधिकारियों ने आम लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस थाने को दें। गौरतलब है कि साल 2019 में पुलवामा में हुए आतंकी हमले में कई जवान शहीद हो गए थे, जिसके बाद से हर साल बरसी के मौके पर सुरक्षा बढ़ा दी जाती है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!