Edited By Neetu Bala, Updated: 09 Sep, 2026 04:20 PM

अमर शहीद एवं स्वतंत्रता सेनानी लाला जगत नारायण जी की 45वीं पुण्यतिथि के अवसर पर बुधवार को विजयपुर एमरजेंसी अस्पताल में श्रद्धांजलि स्वरूप रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया
सांबा (अजय),जम्मू ( तनवीर सिंह ) : अमर शहीद एवं स्वतंत्रता सेनानी लाला जगत नारायण जी की 45वीं पुण्यतिथि के अवसर पर बुधवार को विजयपुर एमरजेंसी अस्पताल में श्रद्धांजलि स्वरूप रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान कर लाला जगत नारायण जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर विधायक सुरजीत सिंह सलाथिया, विधायक चंद्र प्रकाश गंगा और डिप्टी कमिश्नर सांबा आयुषी सूदन मौजूद थी। इस मौके पर पूर्व DDC सरबजीत सिंह जोहल की देखरेख में आयोजित कैंप में मुख्यातिथि ने कहा कि लाला जगत नारायण जी ने देश, समाज और पत्रकारिता के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए रक्तदान जैसे सेवा कार्यों के माध्यम से जरूरतमंदों की मदद करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। शिविर के दौरान चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रक्तदाताओं की जांच कर सुरक्षित तरीके से रक्त एकत्र किया। रक्तदान करने वाले लोगों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। आयोजन में युवाओं ने विशेष उत्साह दिखाया और अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
वहीं अमर शहीद लाला जगत नारायण जी की 45वीं पुण्यतिथि पर जम्मू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन ADGP गरीबदास ने किया। इस अवसर पर सामाजिक, व्यापारिक, धार्मिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े नागरिकों ने रक्तदान किया। इसी तरह जम्मू संभाग के कठुआ, विजयपुर और उधमपुर में रक्तदान कैंप आयोजित किए गए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here