J&K: डांगीवाचा के सरकारी स्कूल में आग का तांडव! मौके पर पहुंची Army और Fire Brigade

Edited By Neetu Bala, Updated: 04 Oct, 2026 04:55 PM

j k fire ravages government school in dangiwacha

32 आरआर और फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज के जवानों की त्वरित एवं समर्पित कार्रवाई की स्थानीय निवासियों ने सराहना की।

डांगीवाचा ( रेजवान मीर ) :   डांगीवाचा बारामूला स्थित सरकारी बॉयज मिडिल स्कूल में आज दोपहर करीब 1 बजे अचानक आग लगने की खबर से हड़कंप मच गया। आग तेजी से फैलने की आशंका के चलते स्कूल के बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचने का खतरा पैदा हो गया और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही 32 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), जम्मू-कश्मीर पुलिस और फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज विभाग के जवानों ने संयुक्त रूप से तत्काल मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

फायर टेंडर का पानी समाप्त होने पर 32 आरआर ने तुरंत सेना के वाटर बाउजर की मदद से पानी उपलब्ध कराया, जिससे आग बुझाने का अभियान बिना किसी रुकावट के जारी रहा। लगातार तीन घंटे से अधिक समय तक चले अभियान के बाद करीब शाम 4 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। त्वरित कार्रवाई के चलते आग को और फैलने से रोक लिया गया तथा स्कूल को बड़े नुकसान से बचा लिया गया। 32 आरआर, फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज, पुलिस और स्थानीय कर्मियों के बीच बेहतर समन्वय आग पर काबू पाने में महत्वपूर्ण साबित हुआ।

इस घटना ने एक बार फिर भारतीय सेना की मानवीय सहायता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को उजागर किया। 32 आरआर और फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज के जवानों की त्वरित एवं समर्पित कार्रवाई की स्थानीय निवासियों ने सराहना की।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!