J&K: चोरी के दो मामलों का खुलासा, SSP ने लोगों से की सहयोग करने की अपील

Edited By Neetu Bala, Updated: 10 Oct, 2026 04:10 PM

j k chori ke do mamlon ka khulasa

उन्होंने इन मामलों को सुलझाने में पुलिस कर्मियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस जिले में अपराध पर अंकुश लगाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

बारामूला ( रेजवान मीर )  :  बारामूला पुलिस ने जिले के पट्टन और क्रीरी इलाकों में चोरी के पांच मामलों को सुलझाने में सफलता हासिल की है। यह जानकारी शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) बारामूला गुरिंदर पाल सिंह ने पट्टन स्थित DSPO कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी। SSP ने बताया कि पुलिस ने पट्टन में चोरी के तीन और क्रीरी में दो मामलों को सुलझाया है। उन्होंने इन मामलों को सुलझाने में पुलिस कर्मियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस जिले में अपराध पर अंकुश लगाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

इस दौरान SSP ने आम जनता से अपील की कि वे अपनी समस्याओं और शिकायतों को लेकर बिना किसी झिझक के पुलिस अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि लोग अपनी शिकायतों के समाधान के लिए थाना प्रभारी (एसएचओ), एसडीपीओ, एसएसपी या डीआईजी से संपर्क कर सकते हैं।

उन्होंने कहा, “हम लोगों की सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं। यदि किसी व्यक्ति को कोई परेशानी, शिकायत या समस्या है, तो उसे सामने आकर पुलिस से संपर्क करना चाहिए। जनता की समस्याओं का समाधान करना हमारी प्राथमिकता है।”

SSP ने कहा कि प्रभावी पुलिसिंग के लिए जनता का सहयोग बेहद जरूरी है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर तालमेल तथा सामूहिक प्रयासों से ही शांति बनाए रखने और समाज में सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने में मदद मिल सकती है। उन्होंने लोगों से अपराध की रोकथाम और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील भी की।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!