Edited By Neetu Bala, Updated: 06 Sep, 2026 05:48 PM

जिले की मंडी तहसील के भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा (LoC) पर स्थित सावजियां सेक्टर के डुन्नूगाम इलाके में एक टाटा सूमो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है।
पुंछ ( धनुज ) : जिले की मंडी तहसील के भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा (LoC) पर स्थित सावजियां सेक्टर के डुन्नूगाम इलाके में एक टाटा सूमो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में वाहन करीब 250 मीटर नीचे नदी किनारे जा गिरा, जिससे उसमें सवार आठ लोग घायल हो गए।
हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद उप-जिला अस्पताल मंडी से करीब आधा दर्जन एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं और सभी घायलों को उपचार के लिए उप-जिला अस्पताल मंडी लाया गया।
यहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को आगे के उपचार के लिए राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पुंछ रेफर किया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान दो घायलों की हालत गंभीर पाए जाने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए GMC राजौरी रेफर कर दिया गया।
वहीं, अन्य घायलों का उपचार अस्पताल में जारी है। हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here