Poonch : त्योहारों के मद्देनजर बाजारों में Food Safety Department की Raid, दुकानदारों को दिए सख्त निर्देश

Edited By Sunita sarangal, Updated: 22 Oct, 2026 01:18 PM

food safety department raid in poonch

अभियान के दौरान दुकानदारों को निर्देश दिए गए कि वे निर्धारित नियमों का सख्ती से पालन करें और ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता वाली खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाएं।

पुंछ(धनुज शर्मा): त्योहारों के मौसम में आम जनता को शुद्ध, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग ने पुंछ के बाजार में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया। ए.डी. तारीक महमूद की अध्यक्षता में चलाए गए इस अभियान के दौरान बाजार की दुकानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, साफ-सफाई और वस्तुओं के दामों की जांच की गई।

अभियान के दौरान दुकानदारों को निर्देश दिए गए कि वे निर्धारित नियमों का सख्ती से पालन करें और ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता वाली खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाएं। अधिकारियों ने दुकानदारों से अपनी दुकानों में साफ-सफाई बनाए रखने तथा सभी वस्तुओं की मूल्य सूची स्पष्ट रूप से ऐसी जगह प्रदर्शित करने को कहा, जहां ग्राहक उसे आसानी से देख सकें।

इस अवसर पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बाजार में खरीदारी करने आए ग्राहकों से भी बातचीत की और उन्हें खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, पैकेजिंग, निर्माण एवं समाप्ति तिथि तथा कीमतों की जांच करने के बाद ही सामान खरीदने की सलाह दी।

विभाग ने आम जनता से अपील की कि त्योहारों के दौरान खाद्य सामग्री खरीदते समय विशेष सतर्कता बरतें और किसी भी प्रकार की अनियमितता, मिलावट या निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली की शिकायत संबंधित विभाग तक पहुंचाएं।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान लोगों के स्वास्थ्य और उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए बाजार में निगरानी जारी रखी जाएगी, ताकि जनता को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!