Maa Vaishno Devi आने वाले भक्तों के लिए जरूरी खबर... फिर बहाल हुई ये सेवाएं

Edited By Neetu Bala, Updated: 29 Jun, 2025 12:27 PM

these services were restored again at maa vaishno devi

श्रद्धालुओं को सुविधाएं देने के लिए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

कटड़ा  (अमित) : शनिवार को मौसम में हुए सुधार के चलते वैष्णो देवी यात्रा हिमकोटी व पुराने पारंपरिक मार्ग से बहाल हो गई है। वहीं हिमकोटी मार्ग पर चलने वाली बैटरी कार सेवा भी शनिवार को बहाल रही। कटड़ा सांझीछत के बीच चलने वाली हैलीकॉप्टर सेवा कुछ उड़ानों के बाद प्रभावित हो गई।

ये भी पढ़ेंः  Jammu में धड़ल्ले से चल रहा यह काला धंधा, Police ने महिला को किया गिरफ्तार

पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को रात 10 बजे तक 31,167 श्रद्धालुओं ने यात्रा पंजीकरण आर.एफ.आई.डी. हासिल कर वैष्णो देवी भवन की ओर प्रस्थान कर लिया था। इससे पहले शुक्रवार को भी 30,000 के करीब श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के दरबार में नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया था। इन श्रद्धालुओं को सुविधाएं देने के लिए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!