Edited By VANSH Sharma, Updated: 10 Feb, 2026 08:40 PM

उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधाओं को लगातार बेहतर बनाया जा रहा है। इसी कड़ी में रेलवे ने कश्मीर आने वाले यात्रियों और पर्यटकों को एक बड़ी सौगात दी है।
जम्मू-कश्मीर डेस्क (तनवीर सिंह): उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधाओं को लगातार बेहतर बनाया जा रहा है। इसी कड़ी में रेलवे ने कश्मीर आने वाले यात्रियों और पर्यटकों को एक बड़ी सौगात दी है।
रेलवे द्वारा विशेष ट्रेन संख्या 04688/04687, जो पहले बड़गाम से बनिहाल तक चलाई जा रही थी, अब 11 फरवरी से श्री माता वैष्णो देवी कटरा तक संचालित की जाएगी। इस फैसले से स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी बड़ी राहत मिलेगी।
इसके साथ ही जम्मू मंडल ने इस विशेष ट्रेन में विस्टाडोम कोच जोड़कर यात्रियों को कश्मीर की खूबसूरत वादियों का अलग ही नज़ारा दिखाने की व्यवस्था की है। इस कोच में कांच की छत और बड़ी-बड़ी खिड़कियां हैं, जिससे यात्री पहाड़ों, नदियों, सुरंगों और घाटियों का 360 डिग्री नज़ारा देख सकेंगे।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, विस्टाडोम कोच पहले से ही कोंकण रेलवे और दार्जिलिंग जैसे पर्यटन स्थलों पर यात्रियों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। अब कश्मीर यात्रा भी और ज्यादा यादगार बनने वाली है।
इस बारे में जानकारी देते हुए वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने कहा कि विस्टाडोम कोच शुरू होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और यात्रियों को आरामदायक व रोमांचक सफर का अनुभव मिलेगा। कांच की छत से आसमान और बड़ी खिड़कियों से प्राकृतिक सुंदरता देखना यात्रियों के लिए एक खास अनुभव होगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here