माता वैष्णो देवी के यात्रियों के लिए खुशखबरी, स्पेशल ट्रेन की Timing जारी

Edited By Kamini, Updated: 10 Feb, 2026 12:53 PM

good news for pilgrims of mata vaishno devi

माता वैष्णो देवी जाने वालों के लिए बेहद ही खास खबर सामने आई है।

जम्मू (तनवीर सिंह/अमित) : माता वैष्णो देवी जाने वालों के लिए बेहद ही खास खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष ट्रेन संख्या 04688/04687 (बड़गाम–बनिहाल) की सेवाओं का विस्तार किया गया है। अब यह विशेष ट्रेन बनिहाल की बजाय श्री माता वैष्णो देवी कटरा रेलवे स्टेशन तक संचालित की जाएगी। यह सेवा 11 फरवरी 2026 से बड़गाम–बनिहाल–श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच यात्रियों को उपलब्ध होगी।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल के नेतृत्व में लिया गया यह निर्णय जम्मू और कश्मीर के बीच रेल कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया गया है, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को अधिक आरामदायक व सुविधाजनक यात्रा मिल सके।

विशेष ट्रेन संख्या 04688 (बड़गाम से श्री माता वैष्णो देवी कटरा):

यह ट्रेन बड़गाम से बनिहाल के बीच अपने मौजूदा समय और ठहराव के अनुसार ही संचालित होगी। बनिहाल से यह ट्रेन सुबह 10:10 बजे रवाना होकर दोपहर 1:00 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी। मार्ग में यह ट्रेन खारी, सुबंर, संगलदान, सावलकोट, दुगा, बक्कल और रियासी रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी।

वापसी में विशेष ट्रेन संख्या 04687 (कटरा से बड़गाम):

वापसी में यह ट्रेन दोपहर 1:45 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा से रवाना होकर शाम 5:30 बजे बनिहाल पहुंचेगी। इसके बाद बनिहाल से बड़गाम तक ट्रेन अपने मौजूदा समय के अनुसार ही चलेगी। कटरा से बनिहाल के बीच इसके ठहराव भी पूर्ववत रहेंगे। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री उचित सिंघल ने बताया कि इस सेवा के विस्तार का मुख्य उद्देश्य बड़गाम से कटरा तक यात्रियों का आवागमन आसान बनाना और कश्मीर क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करना है। यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन से संबंधित सटीक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट, डायल 139 या NTES का उपयोग करें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!