Edited By Neetu Bala, Updated: 12 Oct, 2026 03:12 PM

पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है तथा आगे की कार्रवाई आरंभ कर दी है।
ऊधमपुर (रमेश): ऊधमपुर के साथ लगते बट्टल बालियां क्षेत्र में चोरों ने एक बार फिर दस्तक देते हुए एक दुकान को अपना निशाना बनाया तथा दुकान में रखी नकदी व सामान लेकर फरार हो गए। जानकारी अनुसार बट्टल बालियां के मैन चौक पर चोरों ने एक अमूल आईसक्रीम की दुकान को अपना निशाना बनाते हुए एक गाड़ी नंबर (जे.के.02,वी.यू-1313), दुकान अंदर रखे सामान व कैश लेकर फरार हो गए।
वहीं सुबह जब दुकान मालिक धीरज दुकान खोलने आए तो वहां पर न तो गाड़ी थी और शट्टर के ताले भी टूटे हुए थे। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची तथा चोरी का जायजा लिया और चोरी के सबूत जुटाए। दुकान मालिक जब खुद गाड़ी को ढ़ूंढने लगे तो गाड़ी कुछ दूरी पर मिल गई जो पंच्चर हो गई थी, जबकि सामान का कोई पता नहीं लग सका। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है तथा आगे की कार्रवाई आरंभ कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here