Jammu News : शातिर चोर चढ़े पुलिस के हत्थे, मुख्य आरोपियों में रोहिंग्या शामिल

Edited By Sunita sarangal, Updated: 29 Sep, 2026 04:23 PM

jammu theft news

बड़ी बात यह है कि इसमें मुख्य आरोपी रोहिंग्या है। हालांकि एक रोहिंग्या के साथ 4 और लोगों को पकड़ा गया है...

जम्मू(तनवीर सिंह): जम्मू-कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश में जिस तरह चोरों का आतंक जारी है। वहीं अगर हम बात करें तो जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ऐसे छात्र चोरों के गिरोह को पकड़ा है जो सुनसान इलाके में लगे हुए ट्रांसफार्मर को ही चोरी कर लेते थे। उनमें मुख्य आरोपी रोहिंग्या थे जिनमें से दो अभी भी फरार है। पुलिस उन दोनों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

जम्मू के जानीपुर पुलिस ने उन शातिर चोरों के गिरोह को धर दबोचा है जो आसपास के सुनसान इलाके में लगे ट्रांसफार्म्स को चोरी करने से पहले स्कॉर्पियो गाड़ी से उस जगह की रैकी करते और देर रात उसे ट्रांसफार्मर को टिप्पर गाड़ी के जरिए चोरी कर रहे थे। फिर उस ट्रांसफार्मर से तांबा और तेल निकालकर बेच देते लेकिन ट्रांसफार्मर का बाहर का ढांचा ऐसी जगह गिरते जहां पुलिस की नजर ना पड़े। लेकिन जब यह मामला पुलिस के संज्ञान में आया तो पुलिस ने इन चोरों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और इनको धर दबोचा।

बड़ी बात यह है कि इसमें मुख्य आरोपी रोहिंग्या है। हालांकि एक रोहिंग्या के साथ 4 और लोगों को पकड़ा गया है लेकिन 2 रोहिंग्या अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं लेकिन उनको पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!