Edited By Neetu Bala, Updated: 07 Oct, 2026 07:13 PM

दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाए और चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ियों की दुकानों पर भी निगरानी रखी जाए, ताकि आरोपियों तक पहुंचकर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
जम्मू ( तनवीर सिंह ) : जम्मू कश्मीर के जिला जम्मू के नई बस्ती फिश मार्केट में चोरों ने एक ही रात में 8 दुकानों को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि चोर दुकानों से एसी की कॉपर वायर और एसी के कंप्रेसर चोरी कर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद दुकानदारों में काफी रोष देखने को मिल रहा है। दुकानदारों का कहना है कि मार्केट के पास पुलिस का नाका भी लगा रहता है, इसके बावजूद चोरों के हौसले बुलंद हैं और उन्होंने एक ही रात में आठ दुकानों में सेंध लगा दी।
दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाए और चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ियों की दुकानों पर भी निगरानी रखी जाए, ताकि आरोपियों तक पहुंचकर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here