Edited By Sunita sarangal, Updated: 06 Oct, 2026 03:47 PM

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
आर.एस. पुरा(मुकेश): आर.एस. पुरा के दबलहर मुख्य मार्ग स्थित वार्ड नंबर 10 में चोरों ने एक किराना दुकान का ताला तोड़कर करीब 30 हजार रुपये नकद और किराना सामान चोरी कर लिया।
जानकारी के अनुसार दुकान वीर चंद पुत्र परसु राम, निवासी कठुआ की है। अज्ञात चोरों ने रात के समय दुकान का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया और नकदी समेत किराना सामान लेकर फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। चोरी हुए सामान की सही मात्रा और कीमत का आकलन किया जा रहा है। वहीं, सी.सी.टी.वी. फुटेज में दो अज्ञात चोर वारदात को अंजाम देते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस द्वारा सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here