Samba में चोरी की वारदात ने चौंकाया! FSL Team ने जुटाए Fingerprints और अहम सबूत

Edited By Neetu Bala, Updated: 02 Oct, 2026 05:47 PM

theft incident in samba shocks everyone

मामले की गंभीरता को देखते हुए सांबा पुलिस की FSL टीम भी घटनास्थल पर पहुंची, जहां टीम ने दुकान और आसपास के स्थानों से फिंगर प्रिंट समेत अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए।

सांबा ( अजय ):  सांबा शहर के बीचों-बीच सुम्ब लिंक रोड पर स्थित भाटिया श्रृंगार की दुकान में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। शहर के व्यस्त इलाके में हुई इस चोरी की घटना से आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में हैरानी का माहौल है। जानकारी के अनुसार, दुकान की मालिक प्रियंका कोहली पत्नी सुनील भाटिया, निवासी लिंक ने बताया कि सुबह जब लोगों की नजर दुकान पर पड़ी तो उसका शटर टूटा हुआ था। 

इसके बाद अंदर जाकर देखा गया तो दुकान से करीब 4 लाख रुपए कीमत के नोटों से बने हार और लगभग 50 हजार रुपए की नकदी गायब थी। घटना की सूचना मिलते ही सांबा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए सांबा पुलिस की FSL टीम भी घटनास्थल पर पहुंची, जहां टीम ने दुकान और आसपास के स्थानों से फिंगर प्रिंट समेत अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!