मौत के साए में बचपन! स्कूल की इमारत दे रही हादसे को दावत... हालात से बेखबर सो रहा प्रशासन

Edited By Neetu Bala, Updated: 27 May, 2026 03:22 PM

the school building invites disaster

वहीं शिक्षक भी बच्चों को क्लासरूम्स के अंदर बैठाने के बजाय बाहर छांव में बैठाकर पढ़ा रहे हैं क्योंकि स्कूल की हालत बेहद जर्जर हो चुकी है।

ऊधमपुर (दीपक) :  ऊधमपुर के मांगलियां इलाके में स्थित गवर्नमैंट ग्लर्स मिडल स्कूल की हालत बद से बदतर होती जा रही है। स्कूल के क्लासरूम्स में जगह-जगह बड़े-बड़े क्रैक आ चुके हैं और इन्हें असुरक्षित घोषित किया जा चुका है। इसके बावजूद मासूम बच्चे इन्हीं खतरनाक क्लासरूम्स में पढ़ाई करने को मजबूर हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले वर्ष हुई भारी बारिश के चलते स्कूल को काफी नुकसान पहुंचा था। इतना ही नहीं, जिस जमीन पर स्कूल बना हुआ है वहां लगातार भूस्खलन भी हो रहा है, जिससे खतरा और बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि हर समय हादसे का डर बना रहता है।

बारिश के दिनों में अभिभावक डर के कारण अपने बच्चों को स्कूल भेजने से कतराते हैं। वहीं शिक्षक भी बच्चों को क्लासरूम्स के अंदर बैठाने के बजाय बाहर छांव में बैठाकर पढ़ा रहे हैं क्योंकि स्कूल की हालत बेहद जर्जर हो चुकी है।

स्थानीय लोगों ने शिक्षा विभाग और शिक्षा मंत्री पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मांग की है कि किसी बड़े हादसे से पहले प्रशासन जागे तथा जल्द से जल्द बच्चों के बैठने के लिए सुरक्षित व्यवस्था की जाए ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!