Heeranagar में 2 महीने में 6 वारदातों ने किया हैरान, लोगों ने प्रशासन से की अपील

Edited By Neetu Bala, Updated: 14 Sep, 2026 01:06 PM

six incidents in heeranagar over two months have caused alarm

लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि ट्रांसफार्मर चोरी की घटनाओं की गंभीरता से जांच कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।

हीरानगर (लोकेश) :  कठुआ जिला के हीरानगर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। अब चोर बिजली के ट्रांसफार्मरों को निशाना बना रहे हैं। बीती रात पंचायत टल्ली के बनूचक गांव में चोरों ने 250 KVA के ट्रांसफार्मर से तेल और कई कीमती पार्ट्स चोरी कर लिए। बताया जा रहा है कि चोरों ने पहले बिजली की आपूर्ति बंद की और इसके बाद ट्रांसफार्मर खोलकर उसमें से तेल और जरूरी सामान निकाल लिया। घटना को अंजाम देकर चोर मौके से फरार हो गए। इस वारदात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि चोर कितने शातिर तरीके से घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले करीब दो महीनों में हीरानगर क्षेत्र में 6 ट्रांसफार्मरों को निशाना बनाया जा चुका है। लगातार हो रही इन घटनाओं से बिजली विभाग को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ लोगों को भी बिजली की समस्या झेलनी पड़ रही है।

लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि ट्रांसफार्मर चोरी की घटनाओं की गंभीरता से जांच कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। साथ ही रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाकर सुनसान क्षेत्रों में लगे ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!