Edited By VANSH Sharma, Updated: 21 Feb, 2026 04:23 PM

जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जिला जम्मू में टेंपो ट्रैवल चालकों ने जिला प्रशासन के नए आदेश के खिलाफ प्रदर्शन किया।
जम्मू (तनवीर सिंह): जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जिला जम्मू में टेंपो ट्रैवल चालकों ने जिला प्रशासन के नए आदेश के खिलाफ प्रदर्शन किया। चालकों का कहना है कि जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी किए गए आदेश में कुछ फैसले उन्हें मंजूर नहीं हैं।
टेंपो ट्रैवल यूनियन के सदस्यों ने बताया कि वे लंबे समय से पार्किंग की मांग कर रहे थे। प्रशासन ने उन्हें बस स्टैंड के अंदर पार्किंग की सुविधा दी है, जिसका वे स्वागत करते हैं। लेकिन बीसी रोड और अन्य जगहों से सवारियां न उठाने के आदेश का वे विरोध कर रहे हैं।
चालकों का कहना है कि जहां सवारी आती है, वहीं से उन्हें बैठाना पड़ता है। अगर सवारी को पहले ऑटो से बस स्टैंड तक आना पड़ेगा, तो उसका खर्च बढ़ जाएगा। उदाहरण के तौर पर, अगर टेंपो का किराया 700 रुपये है और ऑटो का किराया 100–200 रुपये अलग से देना पड़े, तो यात्री इसे महंगा समझकर टेंपो में बैठना ही पसंद नहीं करेगा।
इसी मांग को लेकर टेंपो ट्रैवल चालकों ने प्रदर्शन किया और प्रशासन से आदेश पर दोबारा विचार करने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here