J&K: मेन सड़क पर पलटा यात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर, मची अफरा-तफरी

Edited By VANSH Sharma, Updated: 15 Feb, 2026 07:57 PM

tempo traveller full of passengers overturns on main road

पनिहाड़ की ओर जा रहा टेंपो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे फिसल गया। वाहन में सवार सभी यात्री घायल हो गए।

राजौरी (शिवम): राजौरी जिले के राजौरी–पनिहाड़ मार्ग पर शनिवार देर शाम एक टेंपो ट्रैवलर हादसे का शिकार हो गया, जिसमें 8 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार पनिहाड़ की ओर जा रहा टेंपो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे फिसल गया। वाहन में सवार सभी यात्री घायल हो गए।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को बाहर निकालकर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज राजौरी रेफर किया गया। डॉक्टरों के मुताबिक सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर है।

घायलों की पहचान मुहम्मद इलियास, मनीर हुसैन, मुहम्मद रफी, मुहम्मद यूनिस, मुहम्मद यूसुफ, फजल हुसैन, शाजिया अख्तर और सीरित नवाज के रूप में हुई है। सभी दरहाल के पनिहाड़ गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

इस बीच विधायक इफ्तिखार अहमद देर रात करीब 12:30 बजे अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने मरीजों और परिजनों से बातचीत कर इलाज की जानकारी ली तथा अस्पताल प्रशासन को बिना किसी लापरवाही के बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के निर्देश दिए। विधायक ने आईसीयू, एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड विभाग का भी निरीक्षण किया और कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान अनुशासन बनाए रखने के लिए कहा।

विधायक ने कहा कि अस्पताल की समस्याओं को दूर करने के लिए वह लगातार प्रयास कर रहे हैं और जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों की जिंदगी से कोई समझौता नहीं होने दिया जाएगा। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में खराब सड़क को हादसे की वजह माना जा रहा है। आगे की कार्रवाई जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!