Edited By Neetu Bala, Updated: 18 Feb, 2026 03:03 PM

नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLU) को लेकर जारी विवाद के बीच बुधवार को जम्मू विश्वविद्यालय के लॉ छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया।
जम्मू ( तनवीर ) : नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLU) को लेकर जारी विवाद के बीच बुधवार को जम्मू विश्वविद्यालय के लॉ छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों की मांग है कि प्रस्तावित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी बड़गाम के साथ-साथ जम्मू में भी स्थापित की जाए। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री Omar Abdullah ने हाल ही में घोषणा की थी कि नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी बड़गाम में खोली जाएगी। इसके बाद से जम्मू में विभिन्न छात्र संगठनों और सामाजिक संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं।
बुधवार को प्रदर्शनकारियों ने जम्मू विश्वविद्यालय से तवी पुल तक मार्च निकाला, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। बाद में कुछ छात्र जम्मू सिविल सचिवालय के बाहर धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को वहां से हटाया और कुछ को एहतियातन डिटेन कर लिया।
प्रदर्शन में युवा राजपूत सभा के प्रधान भी शामिल रहे। उनका कहना है कि जम्मू के छात्रों के हितों को नजरअंदाज किया जा रहा है और क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखने के लिए जम्मू में भी नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की स्थापना जरूरी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here