Jammu: सड़क पर हुआ चौंकाने वाला मामला, गौ क्रूरता के खिलाफ सड़कों पर उतरे युवा, फिर ...

Edited By Neetu Bala, Updated: 11 Feb, 2026 12:22 PM

jammu shocking incident on the road

जम्मू के छन्नी हिम्मत इलाके से मंगलवार को एक चौकाने वाला मामला सामने आया है

जम्मू ( रोशनी  ) :   जम्मू के छन्नी हिम्मत इलाके से मंगलवार को एक चौकाने वाला मामला सामने आया है जिससे स्थानीय युवाओं के काफा आक्रोश पाया जा रहा है।  बताया जा रहा है कि दोपहर को सड़क के बीचो-बीच एक बोरी में कटी हुई गाय को देखा गया जिसके चलते इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। धीरे-धीरे मौके पर स्थानीय युवक इकट्ठा हो गए और उनके द्वारा पुलिस को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद जम्मू नगर निगम को भी इसकी सूचना दी गई लेकिन काफी समय तक कटी हुई गाय वहीं सड़क पर पड़ी रही जिसके चलते युवाओं में और आक्रोश बढ़ गया। बाद में पुलिस द्वारा गाय के शव को उठाया गया। इसी बीच युवाओं द्वारा काफी हंगामा किया गया और इस मामले की जांच की मांग की।

इस घटना से इलाके में आक्रोश है, स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस से यह मांग की जा रही है कि जल्द से जल्द आरोपियों का पकड़ का सख्त से सख्त सजा दी जाए ताकि इन बेजुबानों के साथ कोई ऐसा दोबारा न कर सके। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!