Edited By Sunita sarangal, Updated: 27 Jul, 2026 10:35 AM

बीती रात भी चोर माथा टेकने के बहाने मंदिर परिसर में दाखिल हुए और चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
आर.एस. पुरा(मुकेश): आर.एस. पुरा-कोटली शाहदुल्लाह सड़क मार्ग पर स्थित शिव मंदिर में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। पिछले कुछ दिनों के दौरान मंदिर में चोरी की तीन वारदातें हो चुकी हैं, जबकि चोरों द्वारा चोरी का एक प्रयास भी किया गया है।
बीती रात भी चोर माथा टेकने के बहाने मंदिर परिसर में दाखिल हुए और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी की पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में चोरों की गतिविधियां साफ दिखाई दे रही हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए मंदिर परिसर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जानी चाहिए। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मंदिर के आसपास नियमित गश्त बढ़ाने तथा सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी वारदातों पर अंकुश लगाया जा सके।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here