Katra News : सफाई कर्मचारी मांगों को लेकर बैठे हड़ताल पर, प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा

Edited By Sunita sarangal, Updated: 02 Jun, 2026 02:50 PM

sanitation workers on strike in katra

जानकारी के अनुसार प्रधान जोश ने बताया कि उनकी कई लंबित मांगें हैं जिन्हें जल्द से जल्द पूरा किया जाना चाहिए।

कटड़ा(अमित शर्मा): कटड़ा में सफाई कर्मी हड़ताल पर बैठ गए हैं। सफाई कर्मी यूनियन के प्रधान जोश ने बताया कि लंबे समय से प्रशासन उनकी मांगों को नजरअंदाज कर रही है। इसी के चलते उन्होंने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठने का निर्णय लिया है।

जानकारी के अनुसार प्रधान जोश ने बताया कि उनकी कई लंबित मांगें हैं जिन्हें जल्द से जल्द पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने लंबे समय से प्रशासन से इन मांगों को पूरा करने की विनती की है लेकिन कोई सुनवाई होने के चलते अब वे हड़ताल पर बैठने को मजबूर हैं। उनकी मांगें हैं कि 7 साल से ऊपर के सभी कर्मियों को पक्का किया जाए। साथ ही 2014 में रिटायर हुए कर्मियों को पैंशन दी जाए ताकि वे अपना गुजारा कर सकें।

वहीं प्रधान जोश ने चेतावनी देते कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती तब तक वे हड़ताल पर ही रहेंगे। इसके अलावा जोश ने कहा कि उन्होंने विधायक बलदेव राज शर्मा से भी मुलाकात की थी। इस दौरान विधायक ने भी आश्वासन दिया कि वह उनका समर्थन करते हैं और एन.सी. सरकार के समक्ष उनकी बात रखेंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!