Edited By Neetu Bala, Updated: 15 Oct, 2026 04:32 PM

जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के कारण जम्मू और कश्मीर के किसानों के परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
आरएसपुरा ( तनवीर सिंह ) : जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के कारण जम्मू और कश्मीर के किसानों के परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जम्मू की बात करें तो यहां आरएसपुरा-बिश्नाह क्षेत्र में आज सुबह हुई बारिश ने किसानों को चिंता में डाल दिया है। इस बारिश के कारण किसानों की धान की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। किसानों ने बताया है कि एक ही महीने में 5 से 6 बार बारिश हो चुकी है। इसके साथ ही तेज तूफान और ओलावृष्टि ने भी धान की फसल को प्रभावित किया है, जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है।
किसानों का कहना है कि अभी तक कोई भी उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचकर उनकी सुध लेने नहीं आया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द अधिकारियों की टीम भेजकर प्रभावित खेतों का मुआयना किया जाए और नुकसान का आकलन कर किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here