Edited By Neetu Bala, Updated: 12 Oct, 2026 02:15 PM

सोमवार को श्रीनगर के प्रताप पार्क में "एक कचौड़ी, दो समोसा, राहुल गांधी पर क्या भरोसा" जैसे नारे गूंजे।
श्रीनगर ( मीर आफताब ) : सोमवार को श्रीनगर के प्रताप पार्क में "एक कचौड़ी, दो समोसा, राहुल गांधी पर क्या भरोसा" जैसे नारे गूंजे। BJP महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के ख़िलाफ़ "वोट चोरी" का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी दोपहर के समय कांग्रेस दफ़्तर के बाहर जमा हुए और राहुल गांधी व कांग्रेस नेतृत्व के ख़िलाफ नारेबाजी की। उन्होंने श्रीनगर के प्रताप पार्क में प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी का पुतला भी फूंका।
जल्द ही विरोध प्रदर्शन के दौरान दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच आमना-सामना हो गया। कांग्रेस कार्यकर्ता अपने दफ़्तर से बाहर निकले और "वोट चोर BJP" व "BJP मुर्दाबाद" जैसे नारे लगाकर पलटवार किया। BJP प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस पर चुनावी गड़बड़ी का आरोप लगाया, जबकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने BJP पर निशाना साधते हुए जवाबी नारे लगाए।
यह विरोध प्रदर्शन "वोट चोरी" के आरोपों को लेकर चल रहे राजनीतिक विवाद के बीच हुआ है, जिसमें BJP और कांग्रेस चुनावी तौर-तरीकों को लेकर एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here