दरबार मूव को लेकर हरकत में प्रशासन, DC ने अधिकारियों संग किया बाजारों का दौरा

Edited By Sunita sarangal, Updated: 22 Oct, 2026 12:51 PM

jammu dc inspection in markets

जानकारी के अनुसार जम्मू के डिप्टी कमिश्नर मिंगा शेरपा ने आज पुराने शहर के विभिन्न हिस्सों रघुनाथ बाजार, हरि मार्केट, कनक मंडी, परेड और पुरानी मंडी का व्यापक दौरा किया।

जम्मू(तनवीर सिंह): जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में दरबार मूव होने जा रहा है। वहीं 2 नवंबर 2026 से जम्मू में दरबार मूव यानी सिविल सचिवालय खुल जाएगा। इसी के चलते कल रात को जम्मू डी.सी. ने रघुनाथ मार्केट के साथ-साथ कनक मंडी और रीजेंसी रोड का दौरा किया। इस दौरे के दौरान त्योहारी सीजन से पहले DC जम्मू ने पुराने शहर के बाजारों का निरीक्षण किया।

जानकारी के अनुसार जम्मू के डिप्टी कमिश्नर मिंगा शेरपा ने आज पुराने शहर के विभिन्न हिस्सों रघुनाथ बाजार, हरि मार्केट, कनक मंडी, परेड और पुरानी मंडी का व्यापक दौरा किया। इस दौरे के दौरान, DC के साथ जम्मू की एडिशनल डिप्टी कमिश्नर अनुसूया जम्वाल, जम्मू स्मार्ट सिटी के एडिशनल CEO कुलभूषण खजुरिया, JMC के जॉइंट कमिश्नर अब्दुल सत्तार, जल शक्ति, JPDCL और PWD विभागों के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, तथा JMC और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

दौरे के दौरान, DC और अधिकारियों की टीम ने बाजारों का पैदल मुआयना किया। उन्होंने ट्रैफिक मैनेजमेंट, स्ट्रीट लाइटिंग, फुटपाथों की स्थिति और बाजार क्षेत्रों के रखरखाव का जायजा लिया। उन्होंने दुकानदारों और बाजार संघों के प्रतिनिधियों से बातचीत की और उनकी समस्याओं व सुझावों को सुना।

इस मौके पर DC ने कहा कि जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि सभी तैयारियां पूरी हों, ताकि स्थानीय निवासी और यहां आने वाले लोग सुरक्षित और सुगम माहौल में त्योहार मना सकें। उन्होंने आम जनता द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब भी दिए।

DC ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्राथमिकता के आधार पर सड़कों के गड्ढों को भरें और पैदल चलने वालों व वाहनों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए रास्तों को बेहतर बनाएं। साथ ही, उन्होंने स्ट्रीट लाइट्स को चालू रखने और पानी व बिजली की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने बाजार क्षेत्रों से खराब और क्षतिग्रस्त खंभों को हटाने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा, उन्होंने नियमित सफाई अभियान चलाने, बेहतर पार्किंग व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और अग्नि सुरक्षा उपायों पर जोर दिया। उन्होंने दुकानदारों और आम जनता से अपील की कि वे बाजारों में अनुशासन और साफ-सफाई बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!