RS Pura में ड्यूटी दौरान गोली चलने से हड़कंप, महिला कांस्टेबल को पहुंचाया गया अस्पताल

Edited By Neetu Bala, Updated: 07 Oct, 2026 04:11 PM

panic ensues in rs pura after a gunshot goes off while on duty

आर.एस. पुरा सेक्टर में BSF की एक महिला कांस्टेबल को गोली लगने से गंभीर चोटें आई हैं।

आर.एस. पुरा  (मुकेश):  आर.एस. पुरा सेक्टर में BSF की एक महिला कांस्टेबल को गोली लगने से गंभीर चोटें आई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना करीब दोपहर 3 बजे की बताई जा रही है। घायल महिला कांस्टेबल की पहचान राज लक्ष्मी (27) के रूप में हुई है, जो बीएसएफ की 07 बटालियन की ए कंपनी में तैनात हैं और सुशील (संगराल) स्थित बीओपी में ड्यूटी पर थीं।

गोली लगने के बाद उन्हें गंभीर हालत में तत्काल SDH एसडीएच आर.एस. पुरा लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें आगे के उपचार के लिए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया सूत्रों की माने तो महिला कांस्टेबल ने खुद को गोली मारी है वही इस मामले की पुलिस जांच कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!