Edited By Neetu Bala, Updated: 17 Oct, 2026 04:18 PM

जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर मोहम्मद रखमान पुत्र इब्राहिम निवासी कोठे सैनी बिश्नाह, मोहम्मद अमजद पुत्र मोहम्मद सादिक निवासी खलाती नगरोटा और बकर हुसैन पुत्र मोहम्मद यूसुफ निवासी मंगू चक सांबा को हिरासत...
जम्मू ( रोशनी ) : दोमाना थाना पुलिस ने मवेशी चोरी के मामले का खुलासा करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। थाना डोमाना में भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) और 112(1) के तहत FIR No. 200/2026 दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर मोहम्मद रखमान पुत्र इब्राहिम निवासी कोठे सैनी बिश्नाह, मोहम्मद अमजद पुत्र मोहम्मद सादिक निवासी खलाती नगरोटा और बकर हुसैन पुत्र मोहम्मद यूसुफ निवासी मंगू चक सांबा को हिरासत में लिया।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम देना कबूल किया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गए दो मवेशी और 40,000 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here