Edited By Neetu Bala, Updated: 08 May, 2026 05:00 PM

आने वाले दिनों में जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों का तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।
जम्मू ( रोशनी ) : जम्मू संभाग में बीते दिनों की तरह शुक्रवार को भी गर्मी का प्रकोप जारी रहा। बीच-बीच में बादल छाने और हल्की हवाओं के चलते लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली, लेकिन दिन चढ़ते ही तेज धूप ने फिर परेशान किया। मौसम विभाग के अनुसार 10 मई तक लोगों को गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। आने वाले दिनों में जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों का तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।
विभाग के अनुसार शुक्रवार को जम्मू का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं श्रीनगर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 11 से 13 मई के बीच मौसम करवट बदल सकता है। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना बनी हुई है। इस अवधि के दौरान कई इलाकों में हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं और आंधी चलने की भी संभावना जताई गई है। हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।
विभाग ने लोगों को दोपहर के समय धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है।


अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here