हाईवे पर बढ़ा हादसों का ग्राफ,Jammu-Poonch मार्ग पर एक और जानलेवा एक्सीडेंट

Edited By Neetu Bala, Updated: 01 May, 2026 08:54 PM

one injured in road accident on jammu poonch national highway

घायल व्यक्ति को उपचार के लिए नगर स्थित राजा सुखदेव सिंह ज़िला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुंछ ( धनुज शर्मा ) :  शुक्रवार शाम को जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित लसाना गांव में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जिसमें एक व्यक्ति की मौत, जबकि एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया है। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए नगर स्थित राजा सुखदेव सिंह ज़िला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा शुक्रवार दोपहर उस समय पेश आया जब सुरनकोट की दिशा से निजी वाहन पंजीकरण नंबर जे के 12सी 6884 पुंछ की तरफ आ रहा था, वहीं जब वाहन लसाना क्षेत्र में पहुंचा तो वाहन चालक द्वारा नियंत्रण खोने के कारण वाहन पलट कर सड़क से नीचे जा गिरा। हादसे के बाद फौरन आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे ओर गाड़ी से घायलों को निकाल उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों द्वारा शफ़ीक अमहद पुत्र मोहम्मद रफीक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे घायल शेराज़ अहमद पुत्र मोहम्मद बशीर का उपचार शुरू किया गया। पुलिस द्वारा इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!