अवैध खनन माफिया पर जम्मू पुलिस का करारा वार, रातों-रात डंपर जब्त

Edited By VANSH Sharma, Updated: 10 Feb, 2026 10:54 PM

jammu police cracks down on illegal mining mafia

अवैध खनन के खिलाफ जम्मू पुलिस साउथ ज़ोन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक डंपर को जब्त किया है।

जम्मू (तनवीर सिंह): अवैध खनन के खिलाफ जम्मू पुलिस साउथ ज़ोन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक डंपर को जब्त किया है। यह कार्रवाई पुलिस पोस्ट चठा द्वारा 9 और 10 फरवरी की दरम्यानी रात को ऑपरेशन प्लाउइंग के तहत की गई।

PunjabKesari

पुलिस ने गश्त के दौरान एक डंपर (नंबर JK03-J0023) को रोका, जो बिना आवश्यक फॉर्म-ए परमिट के बजरी (क्रश्ड स्टोन) ले जा रहा था। जांच के दौरान खनिज पदार्थों के अवैध परिवहन की पुष्टि होने पर डंपर को तुरंत जब्त कर लिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जानकारी जिला खनन अधिकारी (DMO) को दी जा रही है, ताकि नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा सके। जम्मू पुलिस साउथ ज़ोन ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन और बिना अनुमति खनिज परिवहन के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इसका उद्देश्य पर्यावरण की सुरक्षा करना और प्राकृतिक संसाधनों की लूट को रोकना है।

PunjabKesari

पुलिस ने सभी ट्रांसपोर्टरों, ठेकेदारों और खनन से जुड़े लोगों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और खनिज परिवहन के दौरान वैध फॉर्म-ए परमिट अवश्य साथ रखें, ताकि किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके।

जम्मू पुलिस ने आम जनता से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि कहीं अवैध खनन की जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!