Edited By VANSH Sharma, Updated: 07 Feb, 2026 03:59 PM

तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और वन संपदा की सुरक्षा के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
जम्मू (तनवीर सिंह): अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जम्मू (ग्रामीण) पुलिस ने डोमाना क्षेत्र में खैर लकड़ी की अवैध तस्करी में शामिल एक वाहन को जब्त किया है। जानकारी के अनुसार, 6/7 फरवरी 2026 की दरम्यानी रात डोमाना पुलिस थाना की टीम ने नियमित नाका चेकिंग के दौरान एक टाटा मोबाइल वाहन (नंबर JK02BL-1654) को रोका।
वाहन में करीब 33 से 35 क्विंटल खैर लकड़ी लदी हुई थी। अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन और उसमें भरी अवैध खैर लकड़ी को मौके पर ही जब्त कर लिया।

मामले की जानकारी संबंधित डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर (DFO) को दे दी गई है, ताकि वन अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके। जम्मू (ग्रामीण) पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध वन उपज की तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और वन संपदा की सुरक्षा के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here