Encounter: गोलियों की आवाज से दहला इलाका, आतंकियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़ शुरू

Edited By VANSH Sharma, Updated: 03 Feb, 2026 04:44 PM

gunfight erupts in j k security forces in clash with militants

जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है।

ऊधमपुर (शिवम/अजय): जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार, ऊधमपुर जिले के रामनगर के जोफर इलाके में आज सुबह सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। सूत्रों के मुताबिक, मौके पर 2 से 3 आतंकियों के छिपे होने की आशंका है।

सूत्रों ने बताया कि इलाके में अज्ञात आतंकवादियों की संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया। इस ऑपरेशन में SOG जम्मू-कश्मीर पुलिस और भारतीय सेना संयुक्त रूप से कार्रवाई कर रही है।

मौके पर रुक-रुक कर फायरिंग जारी है और सुरक्षा बल आतंकियों तक पहुंचने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल किसी भी नुकसान या गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अधिकारियों ने बताया कि स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है और नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने घरों और सुरक्षित स्थानों में रहें। अधिक जानकारी मिलते ही अपडेट जारी किया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!