जम्मू-कश्मीर में नहीं थम रही खैर तस्करी! अब इस इलाके से पुलिस ने वाहन जब्त किया

Edited By VANSH Sharma, Updated: 05 Feb, 2026 02:33 PM

sandalwood smuggling continues unabated in jammu and kashmir

पुलिस का कहना है कि इस तस्करी के पीछे सक्रिय नेटवर्क की पहचान के लिए जांच तेज कर दी गई है।

हीरानगर (लोकेश): उपमंडल हीरानगर में पुलिस ने खैर माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध खैर लकड़ी से भरा एक महिंद्रा वाहन जब्त किया है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी अमित सांगड़ा के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी की और संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान भारी मात्रा में खैर की लकड़ी बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर मामला दर्ज किया।

पुलिस का कहना है कि इस तस्करी के पीछे सक्रिय नेटवर्क की पहचान के लिए जांच तेज कर दी गई है। अब तस्करी में शामिल अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध लकड़ी तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से खैर के पेड़ों की अवैध कटाई हो रही है। कई जगह बिना अनुमति या नकली अनुमति के पेड़ काटे जा रहे हैं, जिससे जंगलों को भारी नुकसान पहुँच रहा है।पर्यावरण विशेषज्ञों ने भी लगातार खैर के पेड़ों की कटाई पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि इससे वन संपदा घट रही है और पर्यावरण संतुलन पर असर पड़ रहा है। उन्होंने पुलिस और वन विभाग से मिलकर संयुक्त अभियान चलाने की मांग की है।

थाना प्रभारी अमित सांगड़ा की यह त्वरित कार्रवाई उनकी कड़ी कार्यशैली का उदाहरण है। आम जनता ने प्रशासन से अपील की है कि कार्रवाई केवल वाहन जब्त करने तक सीमित न रहे, बल्कि खैर माफिया के सरगनाओं तक पहुंचकर पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जाए। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले की हर पहलू से जांच जारी है और आने वाले दिनों में तस्करी नेटवर्क से जुड़े और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!